Breaking NewsUttarakhand

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर विकास गर्ग ने प्रकट किया रोष, जानिए क्या कहा

देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवँ वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर अपना रोष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुंबई ने पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। उन पर 2018 में एक मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

उधर, अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विकास गर्ग ने कहा कि यह अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ साफतौर पर राज्य की शक्ति का दुरुपयोग है। यह निजी आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर किया गया हमला है। ये हमें यह इमरजेंसी केे दिनों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में माफिया राज हावी है, जिसे नियंत्रित कर पाने में मुंबई पुलिस नाकाम साबित रही है। अर्नब इसी माफिया राज और ड्रग्स के कारोबारियों के विरुद्ध आवाज़ उठाते रहे हैं लेकिन माफिया सच सुनना नहीं चाहता। माफिया चाटुकारिता चाहता है। यह प्रेस की आजादी पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई पुलिस और माफिया राज की साठगांठ को दर्शाती है।

वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एवँ पुलिस के द्वारा उनके साथ किये गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ स्टेट पॉवर के गलत इस्तेमाल को वे सही नहीं मानते। उन्होंने कहा है कि एक मीडिया एडिटर के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button