Breaking NewsUttarakhand

विकास गर्ग ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर दिया ये संदेश

देहरादून। ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पौधा रोपण करने की अपील की।

मीडिया को जारी अपने संदेश ने विकास गर्ग ने कहा कि पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है। कहीं-कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती है। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

Advertisements
Ad 13

इस मौके पर उन्होंने कहा दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।

उन्होंने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर सभी लोगों से पौधा रोपण करने एवं प्रकृति को बर्बाद होने से बचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button