Breaking NewsEntertainment

तुनिषा के पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की वजह

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Tunisha Sharma की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। वही तुनिषा शर्मा का आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई मौत हुई है। साथ ही प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है।

तुनिषा की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सह-अभिनेता पार्थ जुत्शी ने कहा मुझे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और सामान्य सवाल पूछे गए थे। मैं उसके संबंधों पर टिप्पणी नहीं कर सकता, मुझे कोई जानकारी नहीं है, यह उसका आंतरिक मामला था। जब घटना हुई, मुझे पता चला कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

Advertisements
Ad 27

टुनिशा शर्मा ने साल 2016 में फिल्म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ के बचपन की भूमिका निभाई थी। ‘फितूर’ के आलावा उन्हें ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। टुनिशा शर्मा ने सीरियल ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह’ में मेहताब कौर की भूमिका निभाई थी। अभी वह कलर्स टीवी के ‘इंटरनेट वाला लव’ में अध्या वर्मा की भूमिका निभा रही थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button