Breaking NewsHIMACHAL PRADESHNational

शादी की रस्म में ततैयों ने किया हमला, एक ही परिवार के 25 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ततैये के हमले से 25 लोग घायल हो गए। इसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्म के दौरान ततैयों ने हमला कर दिया।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान अचानक ततैये ने हमला कर दिया। ततैये के हमले से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान परिवार के सभी सदस्य मंदिर पर रस्म पूरी करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ततैयों ने हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा भी घायल हो गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

रस्म पूरी करने गए थे मंदिर

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव की है। यहां एक व्यक्ति की शादी की रस्म चल रही थी। रस्म पूरी करने के लिए परिवार के सभी लोग एक मंदिर पर गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर के पास ही ततैयों के एक झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। वहीं ततैयों के हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। इस घटना में ततैयों के हमले से कुल 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 13

एक ही परिवार के 25 लोग घायल

दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि मंदिर में रस्म के दौरान ततैयों ने हमला कर दिया। घटना के बाद घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूल्हा और कुछ अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल ततैये के हमले के बाद शादी में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कुछ समय के लिए शादी की रस्म रोक दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button