Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम, लगातार बढ़ रहा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों में भी दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते ठंड का अहसास कम होगा।

देहरादून। उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिनभर चटक धूप खिलने से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.4 रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है। इससे पहले 2017 में 11 फरवरी की रात न्यूनतम तापमान 6.8 रहा था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

आज से अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। 12 फरवरी को दून के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। कोहरा छटने से दिन में मैदान से लेकर पहाड़ तक अच्छी धूप खिल रही है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
– बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button