Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट लेता नज़र आ रहा है। राज्य में शुष्क मौसम के बीच पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, आज और कल पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदले रहने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।

Advertisements
Ad 13

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button