Weather Report: मौसम विभाग ने जताया ये अंदेशा, जानिए उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

Weather Update: लंबे समय से बारिश-बर्फबारी का इंतजार शनिवार को खत्म हुआ। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। इससे पहले फरवरी का अधिकतम तापमान इतना कम दर्ज नहीं किया गया।
हालांकि अभी राजधानी देहरादून और मसूरी में धूप खिली है। साथ ही यमुना घाटी में बादल छाए हैं। लेकिन शाम को मौसम बदला सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर 16 फरवरी के मौसम में भी देखने को मिलेगा। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सर्दी की बारिश के आंकड़ों में आई कमी