Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कईं जिलों में हो रही बारिश

पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में कई दौर की हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम सुबह से बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में कई दौर की हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी देहरादून की ही अगर बात करें तो, रविवार सुबह से ही दून घाटी में काले बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे के लगभग देहरादून के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देहरादून में रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

Advertisements
Ad 27

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों की यदि बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में मौसम बदला रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button