Breaking NewsNational
हिमाचल के सिरमौर जनपद में कर्फ्यू में दी गई ढील, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

नाहन, (कमल सिंह कठैत)। जिला प्रशासन सिरमौर ने कर्फ्यू में दी जा रही ढील को अब सात घंटों तक बढ़ा दिया है। अब दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी सिरमौर डॉ. आर के परुथी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि केवल कर्फ्यू में दी जा रही ढील की अवधि को बढ़ाया गया है। बाकी सभी निर्देश पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप ही रहेंगे।