Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार

आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश में बर्फबारी से छह राष्ट्रीय सहित 66 सड़कें बंद

Advertisements
Ad 26

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है प्रदेश में बर्फबारी से छह राष्ट्रीय सहित 66 सड़कें बंद हैं। चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है। इसी जिले में गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग और जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भी बर्फबारी की वजह से बंद है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ीटॉप से औरछाबैंण्ड तक एवं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से आगे बर्फबारी की वजह से बंद है। टिहरी जिले में चंबा-धनोल्टी-सुवाखोली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button