जो कहा था, वो करके दिखाया हैः वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचार में उन्होंने जनता से जो वायदे किये थे वे उन सभी वायदों को एक-एक करके पूर्ण कर रही हैं।

देहरादून। पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री, भाजपा की युवा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की प्रिय बन चुकी हैं। वे वार्ड की बेटी हैं और क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी तकलीफों व समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।
यदि पार्षद वंशिका सोनकर की क्षेत्र में सक्रियता की ही बात की जाए तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बीते कुछ ही दिनों में इंदिरा कॉलोनी वार्ड के भीतर कईं जनहित के कार्य करवाये हैं। क्षेत्रवासियों की सुध लेते हुए उन्होंने तत्काल जनसमस्याओं का निवारण करवाया और वे लगातार वार्ड के विकास में जुटी हुई हैं।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचार में उन्होंने जनता से जो वायदे किये थे वे उन सभी वायदों को एक-एक करके पूर्ण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘जो कहा था, वो करके दिखाया है’ और आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा।
युवा पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता के बीच जाकर लोगों की परेशानियों को सुन रही हैं और उनकी तकलीफों को दूर करने की सभी संभव कोशिशें कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने स्तर से वार्ड संख्या 18 में कईं विकास के काम करवाये हैं और वे वार्ड के विकास की कईं योजनाओं पर काम भी कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही प्रारंभ करवा दिया जाएगा।