Breaking NewsLifeNational

मनी प्लांट के बारे में इन चीजों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वास्तु शास्त्र में आज जानिए मनी प्लांट के पौधे के बारे में। घर में साज-सज्जा के लिये बहुत से पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे साज-सज्जा के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। ऐसा ही एक मनी प्लांट का पौधा भी है।

अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है।

Advertisements
Ad 13

वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं।

इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा मनी प्लांट के पौधे के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button