Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये नई फिल्म नीति के ड्राफ्ट का मनीष वर्मा ने किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड की फिल्म निर्माण एवं कलाकारों की शीर्ष पंजीकृत संस्था उत्तराखंड फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष एवं तीन सुपरहिट फिल्मों, “अंजवाल” “हैलो यूं के” एवं “फ्यूंली” के निर्माता-निर्देशक मनीष वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नई फिल्म नीति के ड्राफ्ट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति राज्य के विकास एवं रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

ज्ञात हो की मनीष वर्मा उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश का पहला OTT चैनल अगले माह लांच करने जा रहे हैं तथा इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड का पहला अपना न्यूज चैनल “वॉयस ऑफ नेशन” भी वर्ष 2009 में लॉन्च किया था। उत्तराखंड की गढ़वाली फिल्म इंडस्ट्री को पहली बार मल्टीप्लेक्स में फिल्म दिखाने, बुक माय शो पर टिकट उपलब्ध करवाने का श्रेय भी मनीष वर्मा को ही जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button