Breaking NewsUttarakhand

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहाते हुये यमुना नदी में बहा, तलाश जारी

देहरादून। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देहरादून से कटापत्थर गया युवक नहाते हुए यमुना नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस व फायर सर्विस के जवानों युवक की तलाश शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दिनाँक 11.10.20 को चौकी डाकपत्थर को सूचना मिली कि एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने कट्टा पत्थर आया था जहाँ नहाते समय युवक यमुना नदी में बह गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल जल पुलिस व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे।

IMG-20201011-WA0010

Advertisements
Ad 13

जानकारी करने में पता चला कि उक्त युवक का नाम हन्नी प्रजापति पुत्र विजय कुमार निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून उम्र 23 वर्ष है जो अपने तीन मित्रों मुकेश निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून, मनीष व मयंक निवासी विकास नगर गुरुद्वारा गली देहरादून के साथ पिकनिक मनाने कट्टा पत्थर आया था।

जहां नहाते वक्त हन्नी प्रजापति नदी के बहाव में बह गया। उक्त युवक की काफी तलाश जल पुलिस, फायर सर्विस की सहायता से की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। कल प्रातः पुनः एसडीआरएफ, जल पुलिस फायर सर्विस के सहायता से शव की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button