Breaking NewsUttarakhand

युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर में एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक पेशे से चालक था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला गत रात करीब साढ़े ग्यारह बजे का है। नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक मूल रूप से  पंजाब निवासी जोगिंदर सिंह (35 वर्ष) पुत्र रामचंद्र देहरादून में रहकर गाड़ी चलाता था।

Advertisements
Ad 13

वह यहां पत्नी और बेटी के साथ करीब तीन साल से रह रहा है। सोमवार रात जोगिंदर अपने कमरे में सोने चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बेटी ने उसे कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।

इस पर पत्नी ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में जोगिंदर पंखे से लटक रहा था। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button