Breaking NewsUttarakhand

मसूरी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटी सवार महिला की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। मसूरी टिहरी बाईपास बाटा घाट के पास दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से पत्थर गिर गया। पत्थर लगने से एक स्कूटी सवार महिला खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं। साथ में दो बच्चों को भी हल्की चोट आई है। उक्त दोनों महिलाएं सगी बहन हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से मसूरी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 13

मसूरी पुलिस मौके पर है। सभी लोग देहरादून कौलागढ़ के रहने वाले हैं। बताया गया कि धनोल्टी से मसूरी वापस आने पर यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलु पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button