Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को शनि जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: भावना पांडे

शनि जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए जनसेवी भावना पांडे ने कहा- यह पावन तिथि न्याय और कर्म के देवता भगवान शनि की उपासना का श्रेष्ठ अवसर है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने शनि जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- ॐ शं शनैश्चराय नमः समस्त देशवासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शनिदेव की कृपा सभी पर बनी रहे, आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।

शनि जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए जनसेवी भावना पांडे ने कहा- यह पावन तिथि न्याय और कर्म के देवता भगवान शनि की उपासना का श्रेष्ठ अवसर है। उनकी कृपा से आपके जीवन में अनुशासन, संतुलन और सफलता का मार्ग प्रशस्त हो। आपके सभी कष्ट समाप्त हों, कर्मों में निष्ठा बनी रहे और जीवन में सही मार्ग का प्रकाश बना रहे। जय शनिदेव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button