Breaking NewsNational
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 लोगों की मौत एक घायल
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी, वह तीन मंजिला है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।
अब तक मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है…



