Breaking NewsUttarakhand
आप सभी को धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा, 'धनतेरस' का यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये और आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो, यही कामना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘धनतेरस’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमयी शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने शुभकामना सन्देश में आगे कहा, इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये। ‘धनतेरस’ का यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये और आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो, यही कामना है।




