Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है समाधान : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड के भीतर जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, जनता की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आ रही हैं वे तत्काल उनके निवारण का प्रयास कर रही हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर जनहित को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। जनता की समस्याओं को सुनकर वे तत्काल उन समस्याओं के समाधान का प्रयास करती नज़र आती हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते वे जनता को राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर के लिए जनहित सर्वोपरि है, जनता की परेशानियों को दूर करते हुए एवं वार्ड की जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा आवश्यक कदम उठाया गया। वंशिका सोनकर ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड के भीतर कुछ विद्युत के खम्बों के टेढ़े होने, क्षतिग्रस्त होने एवं अर्थिंग होने की सूचना प्राप्त हुई थी, क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआयना करवाया गया।

Advertisements
Ad 29

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड के भीतर जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, जनता की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आ रही हैं वे तत्काल उनके निवारण का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य में थोड़ा विलम्ब हो रहा है, तो उसके लिए उन्हें खेद है किंतु वार्ड के भीतर किसी भी कार्य को अधूरा नहीं छोड़ा जायेगा।

पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि “कृपया संयम बनाए रखें। आपका धैर्य, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। इसे यूँ ही बनाएं रखिएगा। इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास ही मेरा लक्ष्य है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button