Breaking NewsEntertainment

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने की करोड़ों रुपये की मांग

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। आरोपी ने करोड़ों रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है, फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभिनेता को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। इतना ही नहीं, ऑडियो में करोड़ों रुपये की मांग भी की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

ऑडियो क्लिप में लॉरेंस गैंग का नाम लेकर दी धमकी

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना को मिले ऑडियो मैसेज में एक व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया है और उनसे करोड़ों रुपये की मांग की है। पुलिस अब इस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के तहत मैसेज भेजने वाले की पहचान और उसके दावों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑडियो में जिस व्यक्ति ने अपनी पहचान बताई है, उसकी आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद उस नाम के आरोपी के ऑडियो से किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या फिर किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर अभिनेता को डराने की कोशिश की है।

तुषार कपूर को भी मिल चुका है धमकी भरा मैसेज

Advertisements
Ad 29

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। उस मामले में मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में उस ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई गई थी। इससे पहले टाइगर श्रॉफ पर भी हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी। मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और तेजी से जांच चल रही हैं। इसके अलावा एक मेल के जरिए अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई।

फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों मामलों को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों या गिरोह की पहचान करने में जुटी है, जो बड़े फिल्मी सितारों को धमकी देकर डर और दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या कोई व्यक्ति अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर इस तरह की हरकत कर रहा है। आयुष्मान खुराना को मिली धमकी की जांच जारी है और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

इस फिल्म में आए नजर

बता दें, आखिरी बार आयुष्मान खुराना सारा अली खान के साथ ‘उड़ता तीर’ में नजर आए। फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई। इस कॉमेडी ड्रामा में एक्टर एक पाकिस्तानी एजेंट के रोल में थे जो अपनी यादाश्त खो देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button