Breaking NewsNational

अचानक सड़क पर नज़र आई लाखों मछलियां, लग गया लंबा जाम

मुरादाबाद में 6 नवंबर को दिल्ली रामपुर हाइवे जीरो पॉइंट पर मछलियां ले जा रही ट्रैक्टर का त्रिपाल फट जाने से लाखों मछली रोड पर फैल जाने से अचानक वहां पर जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मछलियों को हटाकर जाम को खुलवाया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस समय दिल्ली रामपुर हाइवे जीरो पॉइंट मुंढापांडे मोड़ पर अजीब स्थिति बन गई जब 6 नवंबर को अचानक सड़क पर लाखों मछलियां फैल गईं। दरअसल ये मछलियां जो ट्रैक्टर लेकर जा रहा था उसका अचानक तिरपाल फट जाने से ऐसी स्थिति देखने को मिली। ट्रैक्टर से ये मछलियां कहीं तालाब में डालने के लिए ले जाई जा रही थीं। अचानक रोड पर मछलियों के फैलने से एक साइड का ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में आसपास के लोगों को बुलाकर और राहगीरों की मदद लेकर झाडू और वाईपर से रोड पर फैली मछलियां एक साइड कराकर जैसे-तैसे ट्रैफिक चालू कराया गया।

मछलियों के बच्चे थे जिन्हें बीज कहा जाता है

मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाइवे जीरो पॉइंट मुंढापांडे मोड़ पर ट्रैक्टर का तिरपाल फट जाने से रोड पर फैली लाखों मछलियों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें ये मछलियों के बच्चे थे जिन्हें बीज कहा जाता है और तालाब में डालने के लिए ले जाए जा रहे थे। बाड़ी तादाद में मछलियां थीं इसलिए ट्रैक्टर ट्रॉली में प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर उसमें पानी भरा गया और फिर उसमें ये मछलियां डाली गईं। किसी वजह से त्रिपाल फटा और पानी के साथ मछलियां बाहर सड़क पर आ गईं। हालांकि जब तक मछलियां को हटाया गया तब तक मछलियां मर चुकी थीं। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं इस वजह से एक साइड का रोड भी जाम हो गया जिसको खुलवाने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद भी ली।

Advertisements
Ad 29

 

झाड़ू और वाईपर के मदद से हटाई गईं मछलियां

सड़क पर फैली लाखों मछलियों को हटाने के लिए ट्रैफिक को रोककर झाडू और वाईपर के मदद से रोड पर फैली मछलियों को बमुश्किल एक साइड कराया गया। काफी देर लगने के कारण ट्रैफिक की लंबी कतार लग गई थी जैसे-तैसे ट्रैफिक चालू कराया जा सका। किसी वजह से अचानक तिरपाल फटा और पानी के साथ लाखों मछलियां बाहर सड़क पर आ गईं थी। हालांकि जब तक मछलियां को हटाया गया तब तक मछलियां मर चुकी थीं। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button