Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म में पहली बार साथ नज़र आएंगे अमिताभ और आयुष्मान

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता शूजित सरकार की कॉमेडी फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम गुलाबो सिताबो है। कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है जोकि लखनऊ शहर से जुड़ी हुई होगी। इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

इससे पहले फिल्म पीकू में अमिताभ शूजित के साथ काम कर चुके हैं और फिल्म विकी डोनर में शूजित और आयुष्मान ने एक साथ काम किया है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब शूजित, बिग बी और आयुष्मान का एक साथ आना दर्शकों के लिए महा एंटेरटेनिंग साबित हो सकता है। बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

Advertisements
Ad 26

फिलहाल अमिताभ फिल्मचेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो तेलुगु फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना फिल्म बाला में व्यस्त हैं। शूजित भी इन दिनों विकी कौशल के साथ उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। तीनों अगले महीने से इस प्रोजेक्ट्स को डेट्स देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button