Breaking NewsUttarakhand

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- पतित पावनी माँ गंगा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में आरोग्य, आनंद और सकारात्मकता का संचार हो। माँ गंगा की कृपा सब पर बनी रहे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- पतित-पावनी माँ गंगा के पावन प्राकट्य पर्व ‘गंगा दशहरा’ की आप सभी श्रद्धालुओं और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Advertisements
Ad 28

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- पतित पावनी माँ गंगा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में आरोग्य, आनंद और सकारात्मकता का संचार हो। माँ गंगा की कृपा सब पर बनी रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भरा रहे, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, गंगा मैया के चरणों में यही प्रार्थना है। हर-हर गंगे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button