Breaking NewsUttarakhand

कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के पुत्र का निधन

देहरादून। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और विकासनगर के विधायक नवप्रभात के 32 वर्षीय पुत्र बंकिम की देहरादून के एक निजी अस्पताल में हृदयघात से मृत्यु हो गई। दुख की इस घड़ी में राज्यपाल केके पाॅल और मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों तथा नेता प्रतिपक्ष ने संवेदना व्यक्त की है। 

कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के पुत्र कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें इसी रोड स्थित एके मेमोरियल अस्पताल ले जाया जा रहा था। बताते हैं कि हृदयघात से रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। दुखद समाचार सुनते ही कैबिनेट के कई मंत्री और विधायक तथा अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए। मंत्री के प्रति संवेदना जताने के लिए लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ को देखते हुए सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। 

नवप्रभात उनके शव को लेकर विकासनगर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री हरीश रावत भी विकासनगर के लिए निकले हैं। कल दस बजे बंकिम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button