Uttarakhand

‘डांस प्लस टू’ के आॅडिशन में उमड़ी हजारों की भीड़

DSCN2629

DSCN2633
देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘डांस प्लस टू’ के आॅडिशन में हजारों प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ी।

Advertisements
Ad 27

देहरादून के ईसी रोड स्थित मार्शल स्कूल में सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक आयोजित होने वाले आॅडिशन के कार्यक्रम में तड़के सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उत्तराखण्ड के सभी तेरह जिलों समेत देश के अलग-अलग शहरों से आये प्रतिभागियों ने देहरादून के आॅडिशन राउण्ड में हिस्सा लिया। मुम्बई से आयी जजों के पैनल की टीम ने प्रतिभागियों की नृत्य की क्षमता का जायजा लिया। देहरादून के बाद ‘डांस प्लस टू’ के आॅडिशन चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किये जायेंगे। प्रतिभागियों का फाइनल चयन मुम्बई में होगा।

फाइनल राउण्ड के दौरान सुप्रसिद्ध नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा मौजूद रहेंगे। 14 से 35 वर्ष के प्रतिभागियों ने इस आॅडिशन के दौरान हिस्सा लिया जिसमे सोलो से लेकर कई ग्रुप्स ने प्रतिभाग किया। देहरादून के आॅडिशन राउण्ड को लेकर युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button