Breaking NewsNationalUttarakhand

देशभर में गर्मी का कहर

नई दिल्ली/देहरादून। “सूरज सरों पे आग उगलता दिखाई दे, ये शहर मुझको आज पिघलता दिखाई दे।
जी हाँ कुछ यही सूरते हाल है इन दिनों देहरादून समेत पूरे उत्तर भारत का। गर्मी की आग में आजकल उत्तर भारत के साथ ही पूरा देश सुलग रहा है।
यदि देहरादून की ही बात करें तो यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पंहुच गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली का दिन का तापमान 46.7 डिग्री दर्ज़ किया गया।
इससे भी बुरा हाल राजस्थान का हुआ है जहाँ रेगिस्तान आग की लपटें उगल रहा है। राजस्थान के चुरु जिले में तो तापमान 50 डिग्री से भी उपर चला गया। यहाँ का अधिकतम तापमान 51.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। कमोबेश यही हाल राजस्थान के हर जिले का इन दिनों बना हुआ है।
वहीं उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यहां गर्मी के कारण दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या 10 से अधिक हो चुकी है। बढ़ती गर्मी के कारण पहाड और जंगल जल रहे हैं और गलेशियर पिघल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दस दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और गर्मी से निजात नहीं मिल पायेगी।

Advertisements
Ad 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button