Breaking NewsUttarakhand

नशेड़ी युवक की संदिग्ध हालत में मौत

देहरादून। नशे के आदि एक युवक की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धार्थ गार्डन कंडोली में आम के बगीचे में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। उक्त सुचना पर थाने से पुलिस बल को तत्काल मौके का पहुचाँ। पुलिस द्वारा उक्त बेहोश व्यक्ति को 108 के माध्यम से दून अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

Advertisements
Ad 29

मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र श्री फूलचंद निवासी राजीव नगर कंडोली के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दून अस्पताल बुलवाया गया। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक नशे का आदि था तथा दिन रात नशे की हालत में रहता था। शव का पंचायतनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button