Uttarakhand

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के चुक्कुवाला में पानी का टैंकर चालने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खून से लथपथ उसका शव घर के बाहर मिला।
पुलिस के अनुसार, लल्लन पासवान (35 वर्ष) पुत्र सुगारात पासवान निवासी- ग्राम धुमा थाना-सहियारा जिला-सीतामणि बिहार यहां चुक्कूवाला में ठेकेदार राजकुमार के मकान में रह रहा था। वह उसी का पानी का टैंकर चलता था। लल्लन का परिवार बिहार में रहता है, जबकि पिता बिंदाल में रहते हैं।
26 अप्रैल को वह बिहार से लौट था। आज सुबह उसका शव घर के बाहर खून में लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आस-पास के लोगों ने बताया कि लल्लन कल रात से गायब था। वहीं, लल्लन के पिता सुगारात पासवान का आरोप है कि मामला रफादफा करने के लिए उनके घटनास्थल पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को लेकर चली गई।

Advertisements
Ad 27

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button