Breaking NewsUttarakhand

उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 10 पर्वतारोहियों की मौत, पढ़िये पूरी खबर

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्वतारोहियों में से 10 की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये पर्वतारोही अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे। ताजा जानकारी के मुताबिक 29 में से 10 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। बचे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षा मंत्री से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया गया है।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया है। धामी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया गया है। सभी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button