Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में 97 हुआ कोरोना संक्रमितों का आकड़ा, पढ़िये ख़बर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की तादात दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। चीनी वायरस की वजह से हर शख्स मुश्किल में नज़र आ रहा है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन कोरोना के फैलने की रफ़्तार को रोक पाना फ़िलहाल मुमकिन नज़र नहीं आ रहा है।

इसी क्रम में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ताज़ा पांच मामले सामने आए हैं। इसमें दो मामले देहरादून, एक उत्तरकाशी, एक नैनीताल और एक मामला चमोली जिले में सामने आया है। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। इसके बाद अब राज्य में संक्रमित मरीजों का आकाड़ा 97 हो गया है। वहीं, 52 लोग ठीक हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक देहरादून में मुंबई से यजमान के घर से लौटने के बाद ज्योतिष की पत्नी में कोरोना की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव पाए जाने पर पत्नी को जहां राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं ज्योतिष को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। कोरोना जांच के लिए सभी के सैंपल भेज दिए गए हैं।

Advertisements
Ad 29

वहीं, देहरादून में ही 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक मुंबई से देहरादून आया था। नैनीताल में मिला कोरोना संक्रमित 20 वर्षीय युवक हाल ही में दिल्ली से लौटाा था। जबकि उत्तरकाशी में मिला 23 वर्षीय युवक गुरुग्राम हरियाणा से उत्तराखंड आया था। युवक दिलसौड़ के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। 15 मई को उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जानकारी के अनुसार एक युवक बीती 15 मई को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली से चमोली वापस लौटा था। इसके बाद गांव के ही राजकीय विद्यालय में उसे क्वारंटीन किया गया था। बीमारी के प्राथमिक लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने 17 मई को उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आज देर रात को पॉजिटिव आई है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज सामने आए चार मामले की पुष्टि की है। इससे पहले रविवार को भी ऋषिकेश में एक संक्रमित मामला सामने आया था। वह भी महाराष्ट्र से लौटा था। वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button