Breaking NewsNational

हरियाणा में सीबीएसई बोर्ड की टॉपर के साथ गैंगरेप

रेवाड़ी। हरियाणा में सीबीएसई बोर्ड की टॉपर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेवाड़ी जिले में 19 साल की युवती 19 का अपहरण कर उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया था, जिसके बाद उसे पीने के लिए पानी दिया था। बताया गया कि उस पानी में नशीला पदार्थ मिला था, जिसके बाद उन्होंने नशे की हालत में युवती से गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शहर में एक बस स्टैंट के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना तब की है, जब पीड़िता घर से कोचिंग के लिए निकली थी। तभी कार सवार कुछ युवक उसके पास आए। उन्होंने उसे आगे तक छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बिठाया था। रास्ते में आरोपियों ने उसे पीने के लिए नशीला पर्दाथ दिया था, जिसके बाद उससे गैंगरेप किया गया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, जिसके बाद उसने परिजन को इस बारे में बताया। एक अधिकारी के अनुसार, रेवाड़ी के महिला पुलिस थाने में इस बाबत जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता के परिजन ने पत्रकारों को बताया कि बेटी सीबीएसई में वर्ष 2015 में हरियाणा रीजन में टॉपर है। 26 जनवरी 2016 को दिल्ली में उसे राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था। फिलहाल वह ग्रैजुएशन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button