Breaking NewsNational

सनी देओल ने राजनीति में रखा कदम, गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतरे

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। जिसके बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की नई सूची जारी की।

इस सूची के मुताबिक भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल को, चंडीगढ़ से किरण खेर को और होशियारपुर से सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में शामिल होने से पहले पिछले हफ्ते सनी देओल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पुणे हवाईअड्डे पर मुलाकात की थी।

Advertisements
Ad 29
सदस्यता ग्रहण करने के बाद सनी देओल ने कहा कि मेरे पिता (बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र) अटलजी से जुड़े हुए थे, आज मैं मोदीजी के साथ जुड़ने के लिए आया हूं। मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो कुछ कर सकता हूं, मैं करूंगा। मैं बात नहीं करता, मैं अपने काम से आपको दिखाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button