Breaking NewsUttarakhand

बदला मौसम का मिज़ाज़, दून में बरसीं काली घटायें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम ने अचानक मौसम का मिज़ाज़ बदल गया। तेज हवाओं के  साथ काली घटाओं ने मोटी-मोटी बूंदे बरसानी शुरू कर दी। बारिश से दून वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने तीन जुलाई को प्रदेश के चार जिलों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

कई दिनों से दूनवासी गर्मी और उमस से परेशान थे। रविवार दोपहर मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं, मसूरी में दिन के समय अंधेरा छा गया।  मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। तीन जुलाई को प्रदेश के चार जिलों पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

शनिवार को आसमान भले ही बादल छाए हों, लेकिन मैदानी इलाकों में लोग उमस से बेचैन रहे। पहाड़ों में छिटपुट बारिश के बावजूद मैदानी क्षेत्रों को गरमी से राहत नहीं मिल पा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button