Breaking NewsUttarakhand

कांग्रेस में शामिल हुए दान सिंह

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे उठापटक के बीच आखिरकार भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के साथ ही भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी रही गीता ठाकुर ने गुरूवार को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में दोनों ने आज कांग्रेस की औपचारिकता सदस्यता ली। दान सिंह भंडारी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बावजूद उन्हें पार्टी की सदस्यता के लिए इंतजार करना पड़ा रहा था।

गौरतलब है कि बीते दिनों दान सिंह भंडारी ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। कुमाऊं मंडल में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने अन्य कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। भंडारी की इस घोषणा के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उनके पार्टी की सदस्यता लेने से इन्कार कर दिया था। राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच संवादहीनता की स्थिति बनी हुई थी। इस मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आमने.सामने हो गए थे। बहरहाल अब स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button