Breaking NewsUttarakhand

लोक भवन में श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हरेला हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।

देहरादून। गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला को श्रद्धा, उल्लास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा लोक भवन परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

Advertisements
Ad 29

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हरेला हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उनके संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड और भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button