Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड की चोटियों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आज सुबह मौसम ने करवट बदली ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब हो गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला सुबह से जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है।

केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। यहां ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री के हर्षिल क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। चमोली जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में कोरी ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

Advertisements
Ad 27

पहाड़ के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ में शाम को हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में सुबह से बादल छाए रहे।  चोराबाड़ी, वासुकीताल समेत अन्य ऊंचाई वाले चोटियों पर बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद वुड स्टोन के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि चोटियों पर बर्फबारी के चलते केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। उधर, चमोली जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

चमोली जिले की नीती घाटी में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित अंतिम शिवालय में बाबा बर्फानी प्रकट होने लगे हैं। नीती गांव के युवकों का दल तीन दिन पहले घाटी के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। सीमांत क्षेत्र के गांव नीती में बाबा बर्फानी का मंदिर है, जिसे लोग टिमरसैण शिवालय के रूप में जानते हैं। सर्दियों में यहां भारी बर्फ पड़ जाती है। इसके बाद यहां पर बर्फ का शिवलिंग तैयार हो जाता है। इसी को बाबा बर्फानी कहा जाता है।

नीती घाटी के लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के युवाओं का दल वहां गया था। उन्होंने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर ली है। वहां इस समय भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। सरकार ने पिछले साल यहां शीतकालीन यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते यात्रा शुरू नहीं हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button