Breaking NewsUttarakhand

सेमवाल को 14 दिन की रिमांड पर भेजा, ये है आरोप

देहरादून। पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल को रंगदारी मांगने के आरोप मेंं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जज की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिव प्रसाद सेमवाल को हरबर्टपुर, विकासनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जज कल्पना की अदालत में पेश किया। जहां सेमवाल की जमानत और न्यायिक रिमांड पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सेमवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements
Ad 29
रंगदारी मांगने के आरोप में सहसपुर थाना पुलिस ने पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिवप्रसाद सेमवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस सेमवाल को शनिवार को अदालत में पेश करने पहुंची। सेमवाल के खिलाफ कई मामले विचाराधीन बताए गए हैं।

सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, चोरखाला निवासी नीरज राजपूत ने अमित पाल (टाईबो) और पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल के खिलाफ अक्तूबर माह में राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोप में  मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button