Breaking NewsSports

सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए जो रूट को करना होगा ये काम

जो रूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट कई मायनों में खास है। इंग्लैंड के कप्तान ने इस मुकाबले में उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की और अब उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।

बर्मिंघम के एजबेस्टन में 9 सितंबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट शुरू हो चुका है। रूट इस मुकाबले में अपना 169वां टेस्ट खेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 168-168 टेस्ट मैच खेले थे। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। करीब 14 साल के करियर में वह इंग्लैंड के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं और अब उनके पास सचिन का बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

सचिन छूट जाएंगे पीछे

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर और जो रूट के नाम संयुक्त रूप से है। दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 68-68 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में एजबेस्टन में रूट एक फिफ्टी जड़ते ही सचिन को पीछे छोड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रूट के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास होगी क्योंकि सचिन ने 200 टेस्ट मैचों के अपने करियर में यह रिकॉर्ड बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Advertisements
Ad 29
  • सचिन तेंदुलकर – 68
  • जो रूट – 68
  • शिवनारायण चंद्रपॉल – 66
  • राहुल द्रविड़ – 63
  • एलन बॉर्डर – 63
  • रिकी पोंटिंग – 62

इंग्लैंड में 12 हजार रन के करीब रूट

एजबेस्टन टेस्ट रूट के लिए एक और खास पड़ाव लेकर आया है। इंग्लैंड में यह उनका तीनों फॉर्मेट मिलाकर 200वां इंटरनेशनल मुकाबला है। इंग्लैंड में खेले गए मैचों में रूट अब तक 11928 इंटरनेशनल रन बना चुके हैं। उन्हें 12000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 72 रन की जरूरत है। अगर रूट यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं तो वह अपने देश में 12000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। सचिन ने भारत में 1989 से 2013 के बीच तीनों फॉर्मेट में 258 मैच खेलकर 14192 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर – 14192
  • रिकी पोंटिंग – 13117
  • विराट कोहली – 12780
  • जैक कैलिस – 12305
  • कुमार संगकारा – 12043
  • जो रूट – 11928

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button