महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती के अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने दी श्रद्धांजलि
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना से हिंदी साहित्य को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आधुनिक हिंदी साहित्य एवं हिंदी रंगमंच के जनक, महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना से हिंदी साहित्य को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की। साहित्य, पत्रकारिता एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका अप्रतिम योगदान हिंदी भाषा के विकास की आधारशिला बना। उनकी रचनाएं आज भी समाज में जागरण, स्वाभिमान और राष्ट्रचेतना का भाव जागृत करती हैं।




