Breaking NewsEntertainment

रुपहले परदे पर वापसी करेंगी सुष्मिता सेन, इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवँ पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 10 साल के ब्रेक के बाद फिल्मों में वापस लौटने वाली हैं। इसकी जानकारी सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे हमेशा धैर्य से प्यार रहा है। इस अकेले समय ने मुझे अपने फैन्स का फैन बना दिया, उन्होंने मुझे बड़े परदे पर देखने के लिए 10 साल का इंतजार किया। मेरे हर कदम पर उन्होंने मेरा साथ दिया, मैं आप सबके लिए वापसी कर रही हूं। सेकंड इनिंग्स!’ हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि सुष्मिता की कमबैक फिल्म कौन सी होगी। सुष्मिता ने भी अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है।

Advertisements
Ad 27

‘नो प्रॉब्लम’ में दिखीं थी आखिरी बार: सुष्मिता की पिछली फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ थी जो कि 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी थे। इस फिल्म के बाद सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीसा को गोद लेने के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी बेटी की परवरिश में समय देना चाहती हैं और साथ ही उसके बचपन के यादगार लम्हों को मिस नहीं करना चाहती हैं।

दो बेटियों की मां हैं सुष्मिता: 44 साल की सुष्मिता ने शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है। रेनी सुष्मिता सेन की पहली अडॉप्टेड बेटी है। उन्होंने 2000 में उसे गोद लिया था। इसके 10 साल बाद 2010 में उन्होंने अलीसा को अडॉप्ट किया। सुष्मिता ने इसी साल अलीसा का 10वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button