Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

देहरादून। प्रदेश में तेजी से उभरती हुई उत्तराखंड जनता पार्टी के द्वारा पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रभारियों के कार्यों एवँ उनको प्रदान की गई ज़िम्मेदारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई।

उत्तराखंड जनता पार्टी के सहारनपुर रोड स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई बैठक के दौरान पार्टी की आगामी योजनाओं एवँ एजेंडे को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उत्तराखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी मंथन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड जनता पार्टी मेंं शामिल हुए नये सदस्यों का स्वागत भी किया गया।

20201214_174741

Advertisements
Ad 13

बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक वीसी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड जनता पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों ने प्रदेश की जनता को छलने का ही कार्य किया है। साथ ही राज्य की क्षेत्रीय पार्टियां भी अभीतक राज्य हित में कोई कार्य नहीं कर पाई हैं।

वीसी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड जनता पार्टी राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सामने आई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से कमर कसने एवँ उत्तराखंड जनता पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव सुरजीत कपूर एवँ वरिष्ठ नेता इंजीनियर चंद्रकांत तोमर ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान भारी संख्या में उत्तराखंड जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button