Breaking NewsEntertainment

दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कई नामी सितारों को अपनी फिल्म के जरिए बड़े मौके देने वाले दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। 76 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री एक और दिग्गज को खो दिया है। फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ वक्त से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी और वो लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पहलाज निहलानी ने अपने लंबे करियर में कई सितारों की किस्मत चमका दी, कुछ को उन्होंने स्टार बना दिया, इस लिस्ट में गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

पहजाल की फिल्में

निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में बनाईं, जिनमें ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’, ‘हथकड़ी’, आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, पाप की दुनिया, गुनाहों का फैसला, आग का गोला, मिट्टी और सोना, आंधियां, घायल, शोला और शबनम, दिल तेरा दीवाना और ‘जूली 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वो दो फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रहे, जिसमें ‘अनाड़ी इस बैक’ और ‘रंगीला राजा’ शामिल हैं।

परिवार ने दी जानकारी

परिवार ने बयान जारी कर बताया, ‘गहरे दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पहलाज निहलानी का निधन 4 जून 2026 को हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 04.06.2026 को दोपहर 3 बजे सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा। हम आपके विचारों और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।’

CBFC चीफ बनकर लिए कई बड़े फैसले

निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ‘हथकड़ी’ 1982 में रिलीज हुई, जिसके बाद 1985 में ‘आंधी-तूफान’ आई। इसके बाद से उन्होंने कबी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनकी केरियर में कई पंख जुड़ते गए। साल 2015 से 2017 के बीच पहलाज निहलानी ने सीबीएफसी के चेयरपर्सन बने। वो फिल्म सर्टिफिकेशन और सेंसरशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते थे। बोर्ड का हिस्सा रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिन्होंने इंडस्ट्री के भीतर ही कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। कहा जाता है कि वो सीबीएफसी के सबसे चर्चित चीफ रहे हैं। इसके बाद उनकी जगह प्रसून जोशी ने ली जो अब प्रसार भारती के चेयरमैन हैं। कई दशकों के अपने लंबे करियर में पहलाज निहलानी ने कई कॉमर्शियल सफल फिल्में दी, जो ब्लॉकबस्टर कहलाईं। अलग-अलग जॉनर में वो हाथ आजमाने के लिए जाने जाते थे। इंडस्ट्री में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button