Breaking NewsSports
तीसरे T20 में भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, 80 गेंदों में हासिल किया 199 रन का टारगेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच वेलिंग्टन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 199 रन के टारगेट को बेहद आसानी से 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।

IND Vs NZ: वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
अब यहां से टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे।
199 रन के टारगेट को भारत ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 13.2 ओवर (80 गेंदों) में आसानी से हासिल कर लिया।




