Breaking NewsUttarakhand

आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों की अनुपम धरोहर है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन चरित्र एवं जीवन आदर्शों से संपूर्ण मानवता को परिचित कराने वाले, महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देश और प्रदेशवासियों को ‘वाल्मीकि जयंती’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 29

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों की अनुपम धरोहर है। सत्य, धर्म, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले उनके महान विचार युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button