Breaking NewsUttarakhand

आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, हिमालय की दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर यह बल साहस, अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आपकी वीरता, समर्पण और तपस्या हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के सभी बहादुर जवानों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के सभी ‘हिमवीरों’, उनके परिवारजनों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Advertisements
Ad 29

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, हिमालय की दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर यह बल साहस, अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आपकी वीरता, समर्पण और तपस्या हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम से मां भारती की सुरक्षा को अभेद बनाने वाले हिमवीरों की कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की पवित्र भावना अभिनंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button