Breaking NewsLifeNational

यदि कर्ज के बोझ से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज़माएं ये उपाय

वास्तु शास्त्र में आज से जानिए कर्ज से बचने के उपाय के बारे में। कुछ मज़बूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है। इसलिये आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें, इसके बारे में बता रहे हैं।

कर्ज की किस्त चुकाने के लिये हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं।

इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिये अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या महरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button