Breaking NewsUttarakhand

यूजेवीएनएल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में इस साल भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। तीन साल से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए यूजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है।

यूजेवीएनएल में पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थीं। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर अब इस साल भर्तियां शुरू होने जा रही है। यूजेवीएनएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक अभियंता के दस, सहायक अभियंता सिविल के दस और जियोलॉजिस्ट के एक पद के लिए सिफारिश पंतनगर विवि को भेज दी गई है।

Advertisements
Ad 29

पंतनगर विवि की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। यूजेवीएनएल प्रशासन के मुताबिक, जून 2021 तक सभी भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

वहीं उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में भी रिक्त पदों पर भर्ती का मौका आने वाला है। इस पर यूपीसीएल बोर्ड अपनी मुहर लगा चुका है। भर्तियों के लिए पदों की गणना का काम जारी है। जल्द ही इसका भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button