Breaking NewsEntertainment

अवार्ड के लिए प्रियंका को दूसरा नामांकन

मुंबई। पिछले साल ‘क्वांटिको’ के लिए पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2017 में नामांकन हासिल किया है।

Advertisements
Ad 27

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पिछले साल ‘बर्फी’ फिल्म की अभिनेत्री ने अपनी थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ के प्रथम वर्ष में ‘एक नयी टीवी सीरीज में पसंदीदा अभिनेत्री’ का पुरस्कार जीता था और इस तरह से वह पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बन गई थीं।

अब इस 34 वर्षीय अभिनेत्री का नामांकन दुनियाभर में उनके प्रशंसकों द्वारा उनकी अमेरिकी सीरीज के लिए किया गया है। यह नामांकन ‘पसंदीदा ड्रैमेटिक टीवी अभिनेत्री’ के लिए किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button