Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- अपने अद्वितीय रण कौशल से अंग्रेजों को धूल चटाने वाले वीर तात्या टोपे जी का सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं माँ भारती के अमर सपूत रामचंद्र पांडुरंग टोपे (तात्या टोपे) जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माँ भारती के वीर सपूत, 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक, वीर योद्धा रामचंद्र पांडुरंग टोपे (तात्या टोपे) जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 27

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- अपने अद्वितीय रण कौशल से अंग्रेजों को धूल चटाने वाले वीर तात्या टोपे जी का सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके साहस और बलिदान की गौरवगाथा सदैव देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button